RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

महतारी वंदन योजना बना सुनीता के लिए मुश्किल वक्त का सहारा,प्रतिमाह मिलने वाली राशि से हुई आर्थिक स्थिति मजबूत

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें हर तरह से सक्षम बनाने हेतु शुरू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं के लिए हर तरह से उपयोगी एवं लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। राज्य की महिलाएं इस योजना से प्रतिमाह मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य, घरेलु कार्य एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए करने के साथ-साथ अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा दिलाने में भी कर रहीं है। राज्य शासन का यह महत्वाकांक्षी योजना जिले के आदिवासी बहुल छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुकानार की ग्रामीण महिला श्रीमती सुनीता नाग के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत इन प्रतिमाह मिलने वाली राशि का उपयोग उनके बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है।

राज्य शासन की इस योजना की सराहना करते हुए ग्राम कुकानार निवासी सुनीता ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली राशि मेरे लिए हर तरह से उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही साधारण ग्रामीण परिवार की घरेलू महिला है। उनका परिवार थोड़ी बहुत खेती-किसानी एवं मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने के कारण महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह राशि प्राप्त होने के पहले अपने बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के लिए राशि प्रबंध करने में बहुत कठिनाई होती थी। वे और उनका परिवार बहुत मुश्किल से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे का प्रबंध कर पाते थे। लेकिन अब प्रतिमाह महतारी वंदन योजना अंतर्गत उनके खाते में 1 हजार रुपये की राशि जमा होने से उनके बच्चे के पढ़ाई-लिखाई के लिए राशि का प्रबंध हो जाता है। इस तरह से महतारी वंदन योजना लागू होने से उनके एवं उनके परिवार की बहुत बड़ी चिंता दूर हुई है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पीएम आवास और शौचालय निर्माण योजना का लाभ मिल गया है। शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने परिवार के साथ बहुत ही खुशहाल जीवन जी रही हैं।

सुनीता नाग ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रसंशा करते हुए इसे अपने जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को मुश्किल वक्त का सहारा बताया है। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुझे मिल रहा है। इसके लिए सुनीता नाग ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग