ध्रुवागुड्डी में भाजपा कांदा डोंगर मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा गांव
बस्तर के माटी न्यूज़(BKM) गरयाबंद
ऑपरेशन सिंदूर” की सफल परिकल्पना और संचालन के उपरांत, भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा कांदा डोंगर मंडल द्वारा गुरुवार को ध्रुवागुड्डी गांव में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजते इस यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का गुणगान करते हुए लोगों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण का निर्माण किया। गांववासियों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और जगह-जगह फूल बरसाकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।
मंडल अध्यक्ष श्री नवीन माझी ने इस अवसर पर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, यह भारत की सैन्य शक्ति का ट्रेलर है। अगर कोई देश भारत की ओर आँख उठाएगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। भारतीय सेना के अदम्य साहस के आगे दुनिया झुकती है।”
तिरंगा यात्रा में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। देशप्रेम से ओतप्रोत नारों और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ महिलाओं ने गांव का भ्रमण किया, जिससे समूचा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
इस तिरंगा यात्रा ने न केवल ध्रुवागुड्डी में उत्साह और उमंग का माहौल पैदा किया, बल्कि लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया । इस कार्यक्रम में श्री नवीन मांझी मंडल अध्यक्ष , श्री निर्भय ठाकुर उपाध्यक्ष , श्री खुदेश्वर यादव उपाध्यक्ष ,श्री दिनेश नागेश महामंत्री, श्री मुकेश साह महामंत्री ,श्री सुकदेव सोरी मंत्री ,श्री सुरेश दांता मंत्री,श्री देवीराम नेताम कोषाध्यक्ष, श्री राजीव लोचन पंडा मीडिया प्रभारी,श्री मनीष सिन्हा जिला प्रतिनिधि, श्री आनंद राम यादव ,श्री रोशन अवस्थी व्यापार प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्री संजय दुबे जिला संयोजक, श्री रूपसिंह बस्तियां, श्री हरीश मांझी ,श्री अभिराम ध्रुव जनपद सदस्य, किशोर मांझी जनपद सदस्य, श्री गयाराम मांझी श्री कृष्णा गुप्ता,श्री रूपचंद नेताम, सरपंच श्री प्रेम पुजारी, श्री खोगेंदर यादव, उपसरपंच श्री पहलाद सरपंच, श्री लछमन यादव, श्री अविनाष भोसले,श्री दीपक सागर ,श्री मिश्री लाल यादव, बूथअध्यक्ष श्री घनस्याम नागेश,श्री दयालु राम बूथ अध्यक्ष, श्री गोविंद यादव ,श्री श्रवण नाग ,श्री रिखी राम मरकाम, श्री तुलाराम सोरी, बूथ अध्यक्ष श्री इनुस बघेल ,श्री भारत मिश्रा, श्री दिनेश मरकाम बूथ अध्यक्ष,श्री पीतांवर यादव बूथअध्यक्ष, श्री रोहित यादव,श्री रुसू बीसी, श्री महेश्वर नागेश ,श्री दोकेंदर सोनमानी, श्री हुक्मत यादव, श्री दिनेश यादव, श्रीमती श्रुति ध्रुवा, श्रीमती प्रेम शीला नेताम,श्रीमती दूरपति नेताम ,श्रीमती नूरोबाई नेताम,श्रीमती गोमति नेताम, श्रीमती सविता नेताम,श्रीमती सरोला नेताम,श्रीमती उर्मिला यादव, श्रीमती प्रमिला ,श्रीमती टिकेमनी नेताम ,श्रीमती यशोदा यादव ,श्रीमती नीला यादव ,श्रीमती मोहिनी बाई नागेश श्रीमती मालती बाई नागेश ,श्रीमती कृतिका नागेश ,श्रीमती राजेश्वरी मांझी, श्रीमती सुकाती ओटी ,श्रीमती मणि बाई शुक्ला नेताओं की सानिध्य में संपन्न हुआ ।

