सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02 व्यक्ति फेरी लगाते हुए आए थे और उसे कम दाम में sony का टेलीविजन देने की बात किए जिससे प्रार्थी उनकी बातों में आकर sony कंपनी का टेलीविजन खरीद लिया, जब उसने टेलीविजन चालू किया तो उसे पता चला कि यह नकली है। जिस पर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिस पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 192/2025 धारा 318(4) 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (IPS)के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार एवं साइबर सेल प्रभारी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण मे साइबर सेल और थाना कोंडागांव से टीम गठित कर आरोपीगणों का पता तलाश किया, जो बस स्टैंड के पास होने की मुखबिर से सूचना मिला जिस पर घेराबंदी कर दोनों आरोपीगणों को पकड़ा गया एवं अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर दोनों ने बताया कि ये किसी लोकल कंपनी का टेलीविजन सस्ते में लेते है और उसके सॉफ्टवेयर बदल कर सोनी कंपनी का लगा देते है, जो दिखने में हुबहू sony कंपनी जैसा दिखाई देता है, जिससे लोगों को ठग कर कम दाम के TV को महंगे कीमत में बेचते है। साथ ही अब तक बस्तर अंचल के सैकड़ों लोगों को इस प्रकार से ठगी करना बताया है।आरोपीगणों के द्वारा जुर्म करना स्वीकार्य करने पर आरोपी 1. मो सरफराज पिता हुसैन अहमद उम्र 37 वर्ष निवासी मवाना जिला मेरठ up 2. शान मोहम्मद उर्फ सोनू पिता मो. अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी मवाना जिला मेरठ up को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 07 नग अन्य टेलीविजन तथा सॉफ्टवेयर पेनड्राइव को जप्त किया गया है। आरोपीगण के कब्जे से 7,20,000 रुपए की सामग्री जप्त की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सौरभ उपाध्याय, स.उ.नि. दिनेश पटेल, प्र आर. अशोक मरकाम एवं साइबर सेल से उ.नि. अमिताभ खांडेकर, Asi दिनेश कुमार डहरिया, HC राजेश मनहर CT संतोष कोड़ोपी, चंदन यादव, बिरजू सोरी, परमेश्वर साहू, GS अनिल कुमार शौर्य टीम का विशेष योगदान रहा।

