RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पांचवे गुरु गुरु अर्जनदेव जी की शहादत दिवस पर ठंडे शरबत का वितरण,छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा शहीदी दिवस पर छबील लगाकर किया शरबत का वितरण

अमृत

रायपुर बस्तर के माटी समाचार सिक्ख पंथ के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देवी जी की शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा मीठे और ठंडे शरबत और चने के प्रसाद वितरण किया गया, मानवता देश और धर्म की रक्षा के लिए सिक्ख समाज की कुर्बानियां अनगिनत है पांचवे गुरु गुरुअर्जन देव जी की शहादत उसमे अग्रिम पंक्ति से आरंभ होती है जब देश पर मुगलिया साम्राज्य का आतंक था ऐसे में गुरुजी की बढ़ती लोकप्रियता और धार्मिक गतिविधियों से घबराकर तात्कालिक मुगल शासक जहांगीर द्वारा यातनाएं देकर शहीद किया गया मई माह की तेज गर्मी में तपती दुपहरी में गर्म तवे जिसके नीचे आग जल रही थी उसपर बैठाकर फिर ऊपर से गर्म गर्म रेत डालकर शहीद किया गया गुरु जी तेरा भाना मिट्ठा लागे और सतनाम वाहेगुरु जी का जाप करते हुए मानवता की रक्षा के लिए शहीद हो गए इस दिवस को नमन करते हुए सिक्ख समाज ठंडे और मीठे शरबत का वितरण कर संदेश देते है
छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा प्रतिवर्ष की ही तरह इस वर्ष भी जयस्तंभ चौक में राहगीरों को तपती गर्मी के दौरान राहत देने मीठे और ठंडे शरबत के साथ चने का वितरण किया, गुरु महाराज को याद करते हुए अरदास कर ठंडे शरबत छबील की सेवा आरंभ हुई राजधानी वासी अपने वाहन रोककर बड़ी संख्या इस दौरान प्यास बुझाने रुके इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के महासचिव गगनदीप सिंह हंसपाल, भूपेंद्र सिंह मक्कड़, परविंदर सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह छाबड़ा, संजय श्रीवास्तव, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थारवानी कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कंवलजीत सिंह बांगा, जस्सी खनूजा, अमरजीत सिंह संधू, अमरजीत सिंह दत्ता, कमलेश कौर चावला, योगेश सैनी, पप्पू सलूजा, सुरजीत सिंह सहित सिक्ख समाज और अन्य सभी समाज के प्रमुखजन भी उपस्थित थे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग