सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, एसपी वाय अक्षय कुमार भी उपस्थित थे।

