RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

 

अंतर्राष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खाटू श्याम में अंतर्राष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह में की शिरकत, विशिष्ट अग्रजनों को किया सम्मानित

 

 

12 जून बस्तर के माटी समाचार रायपुर

 

छत्तीसगढ़ के रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल आज राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्यामजी की पावन नगरी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशिष्ट अग्रजनों को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि यह समारोह न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता है, बल्कि समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और उद्यमशीलता को भी नई ऊँचाइयाँ देता है। उन्होंने कहा कि अग्र समाज ने सदा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और ऐसे आयोजन समाज को प्रेरित करते हैं कि वह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखें।

 

समारोह में विभिन्न राज्यों और देशों से आए अग्र बंधुओं ने समाज की उपलब्धियों और भावी दिशा पर संवाद किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होते हैं।

 

श्री अग्रवाल ने भगवान श्री खाटू श्यामजी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ समेत समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग