RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

युक्ति युक्तकरण मामले को लेकर कांग्रेस ने घेरा बीईओ दफ्तर,बेरीकेट्स तोड़ राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार -दिनांक 11 जून को झीरम कांड मे शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि मनाई गयी पुण्यतिथि मनाने के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे स्कुल शिक्षक युक्तियुक्तकरण के विरोध मे कांग्रेस भवन मे एकत्रित होकर बजरंगबली जी से आशीर्वाद लेते हुए कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बस स्टैंड होते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव को निकले जहां पर प्रशासन द्वारा लगाया गया बेरीकेटिंग को तोड़कर प्रदर्शन किया गया साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कहा प्रदेश सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम से 10463 स्कूलो को डायस कोड को सीधे बंद करने का निर्णय ले चुकी है इस तरह बस्तर संभाग मे 1163 एवं कोंडागांव जिले मे 397 स्कूल बंद कर रही है जबकि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान, 35000  शिक्षको के पद भरने का वादा कर सत्ता मे आयी थी, युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी नीति से जिससे 45000 शिक्षको का पद समाप्त हो जायेंगे,भाजपा सरकार डबल इंजन सरकार का सपना दिखाने का वादा कर बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता मे आयी स्थानीय भर्ती को चुनावी स्टंट बनाकर सरकार मे आई और युक्ति युक्त कारण के नाम से रोजगार समाप्त करने का घिनौनी खेल खेल रही है इससे स्कूलों मे प्यून, हजारों रसोइया, स्वीपर, मध्यान भोजन बनाने वाली महिला, स्वसहायता समूह बनाने वाली बहने के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जायेगा युक्ति युक्त करण से शिक्षा मे गुणवक्ता कभी नहीं आएगी, इससे शिक्षको को इधर उधर करके परेशान करने का काम ही भाजपा सरकार और जंहा अच्छे शिक्षक है वंहा के बच्चे भी अपने अच्छे शिक्षक से दूर होंगे और पढ़ाई से वंचित हो जायेंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा मे भी रिजल्ट अच्छा नहीं आया था, सरकार शिक्षको की भर्ती करना छोड़ पद समाप्त करने मे लगी है यहा प्रदेश के बेरोजगारो के लिए इससे बड़ा क्या दुर्भागय होगा। जिले के 397 स्कूल बंद करना सीधा सीधा आदिवासियों और जिले मे गरीब मध्यम वर्ग निवासी बच्चों पर असर होगा पिछड़े क्षेत्र का स्कूल बंद करने का क्या आन पड़ा है सरकार को,भाजपा चाहती है आदिवासी बच्चे पढ़ लिख के होसियार ना बने और उद्योग पतियों को मिलने वाला माइंस निजीकरण के खिलाफ आवाज ना उठा सके, भविष्य मे नौकरी ना कर सके कांग्रेस की सरकार ने बंद स्कूलो को खोलने का काम किया था, प्रदेश का पहला आत्मनंद सरकारी इंग्लिश मिडिया स्कूल खोलने का काम किया था कांग्रेस चाहती है की गरीब का बच्चा इंग्लिश मिडियम मे पढ़े लेकिन भाजपा को गरीब का बच्चा इंग्लिश मीडियम मे पढ़े यह शिक्षा हजम नहीं हो रहा था, भाजपा सरकार मे ही अभी 67 नये शराब दुकान खुल रही है, आज युवा वर्ग नशे के गिरफ्त मे धसा जा रहा है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है प्रदेश मे पढ़े लिखें युवा नशा कर चाकू बाज़ी मे उतर आये है भाजपा के सत्ता मे आने के बाद सभी विकास कार्य बंद हो चुके है।भाजपा सरकार आनन फानन मे 8 जून से पहले यह की है ताकि कोई कोर्ट न जा पाए सरकार को शिक्षकों से इतना डर हो गया है की ट्रांसफर नीति से भी शिक्षकों को दूर रखा गया है।पूर्व शिक्षा नीति के तहत 1+2 थी जिसमे भी कमिया खामिया थी उसके बावजूद भाजपा सरकार अब नई शिक्षा नीति लाकर 1+1 शिक्षक की योजना बना रही है यह कतई कारगर सबीत नहीं होगा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करती है आज हमारे प्रदर्शन की शुरुआत है और आपके नाम ज्ञापन सौंप रहें हैं बहुत जल्द सम्पूर्ण प्रदेश के बीईओ कार्यालय का घेराव किया जायेगा शिक्षा न्याय यात्रा निकालकर जिला मुख्यालयों मे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिन स्कूलों को सरकार ने बंद किया है उन स्कूलों के सामने पालकों एवं स्थानीय जनों के साथ प्रदर्शन किया जायेगा।कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी झूमूकलाल दीवान, जिला महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी, रितेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा,शहर महिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन, प्रदेश सचिव सकुर खान,पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा यादव,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, संजय करन,नंदू दीवान,ब्रिज सोढ़ी, लखमू कोर्राम, निमेंद्र दीवान, देवेंद्र कोर्राम,जनपद सदस्य अनिल कोर्राम, रामनाथ नाग, जयराम मरकाम, गंगा राम नेताम, लक्ष्मण पांडे,कार्तिक पोयाम, सहदेव पोयाम,सालिक बघेल,घुड़न पोयाम, जितेंद्र दुबे, सेवक दीवान, धनसू नेताम,गनु पोयाम,रुपेश गोस्वामी, हीरा दीवान,सुनील रैकवार, गुणमती नायक,किशोर ध्रुव, नियाज खान,सुनील निर्मलकर, नीलू देवांगन, प्रीति भदौरिया,अंजू जोशी,धनाजी नेताम, बालसू नेताम, घसिया पोयाम, गीतेश बघेल सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन एवं छात्र पालक मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग