बारे में इजराइल के प्रधानमंत्री से बात की
दिल्ली बस्तर के माटी समाचार 13 जून 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री महामहिम बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्र में उभरते हालात के बारे में बात की।
चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने श्री
मोदी को हाल के घटनाक्रमों की जानकारी दी, जबकि भारतीय प्रधानमंत्री ने स्थिति पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। श्री मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया, तथा वैश्विक शांति प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“इज़राइल के प्रधानमंत्री @netanyahu से फ़ोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।”

