RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

वीरांगना रानी दुर्गावती जी को श्रद्धांजलि

स्वाभिमान की रक्षा के लिए जिन्होंने तलवार उठाई मातृभूमि पर प्राण न्योछावर किए,
वे थीं — वीरांगना रानी दुर्गावती!”
आज 24 जून को हम रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे न केवल एक महान शासिका थीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, नारी शक्ति और मातृभूमि प्रेम की अमर प्रतीक थीं।
उनका बलिदान हमें याद दिलाता है कि जब कोई बाहरी सत्ता हमारी जल, जंगल, जमीन और आत्मसम्मान पर हमला करती है, तब हम आदिवासी समुदाय सिर कटवा सकते हैं, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं कर सकते।
रानी दुर्गावती गोंडवाना की रानी थीं — और उनके नेतृत्व में भारत की धरती ने एक ऐसी बेटी को देखा, जिसने मुगल साम्राज्य जैसी विशाल शक्ति से भी लोहा लिया। उन्होंने अंतिम क्षण तक अपने स्वाभिमान और राज्य की स्वतंत्रता की रक्षा की।
आज, जब हमारी संस्कृति, भाषा, जल-जंगल-ज़मीन और अधिकारों को फिर से संकट झेलना पड़ रहा है, तो रानी दुर्गावती का जीवन हमें संघर्ष, नेतृत्व और बलिदान का मार्ग दिखाता है।
मैं, महेश स्वर्ण, एबोरिजिनल ट्राइब्स की ओर से, पूरे देश के आदिवासी समाज और विशेष रूप से बस्तर की जनता से आह्वान करता हूँ कि—
आइए रानी दुर्गावती के पदचिन्हों पर चले
अपनी मातृभूमि, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करें।
यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उस अमर बलिदानी को।
जय एबॉरिजिनल ट्राइब्स!
जय आदिवासी!
जय रानी दुर्गावती!
जय बस्तर जय बस्तरिया जय भारत
महेश स्वर्ण “एबोरिजिनल ट्राइब्स!”
प्रदेश अध्यक्ष – लेबर पार्टी ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़
प्रत्याशी लोक सभा क्षेत्र क्रमांक 09महासमुंद छत्तीसगढ़
मोबाइल नम्बर 8103106132/9406468127

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग