धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्धत कराने की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी कृषि मंत्री को लिखा पत्र
बीजापुर बस्तर के माटी समाचार
26/06/2025
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले में धान बीज और रासायनिक खाद की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को एक पत्र लिखा है।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए लिखा कि बीजापुर के अन्तर्गत लेम्पसो में धान बीज एवं रासायनिक खाद की भारी कमी है, जिसके चलते बीजापुर जिले के कृषकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीजापुर जिला अत्यन्त सुदुर एवं संवेदनशील क्षेत्र है। लेम्पसों में धान बीज एवं रासायनिक खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को समीप के राज्य तेलंगाना एवं महाराष्ट्र से धान बीज एवं रासायनिक खाद को महंगे दामों में खरीदकर लाना पड रहा है। इसलिए बीजापुर जिले के लेम्पसों में पर्याप्त धान बीज एवं रायानिक खाद का भण्डारण किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया जाए जिससे कि क्षेत्र के किसानों को धान-बीज एवं रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

