RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 03 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आश्रम और छात्रावासों की स्थिति एवं छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आश्रम व छात्रावासों में बच्चों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराएं, जिससे वे अच्छे से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए समय-समय पर काउंसिलिंग की बात कही। कलेक्टर ने सभी भवनों में स्वच्छता बनाएं रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभिन्न भवनों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया और कहा कि नवनिर्मित भवनों में छत से पानी टपकने या दरार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के साथ स्वच्छ तन-स्वच्छ मन अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच, नक्सल पुनर्वास नीति के तहत प्रकरणों के निराकरण पर और वन अधिकार पत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग