RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आयुष इंडिया एक्सपो 2025 अहमदाबाद:आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, जीवन जीने की कला है : विधायक डॉ संपत अग्रवाल

अमृत

अहमदाबाद बस्तर के माटी समाचार गुजरात के अहमदाबाद में आगामी दिनों में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष इंडिया एक्सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की पूर्व संध्या पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और औषधीय पादप बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पत्रकार वार्ता में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा, आयुर्वेद एक ऐसी चिकित्सा प्रणाली है जो रोगों का जड़ से उपचार करती है। यह पद्धति पुरातन काल से चली आ रही है और आज भी इसकी प्रासंगिकता बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित है। यह केवल दवा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आज जब लोग तनाव, प्रदूषण और रसायनयुक्त जीवनशैली से जूझ रहे हैं, आयुर्वेद उन्हें प्राकृतिक समाधान देता है।

बसना विधायक डॉ अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियाँ प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनाई जाती हैं, जिससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। योग, प्राणायाम और संतुलित आहार के माध्यम से मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति में व्यक्ति की प्रकृति के अनुसार इलाज किया जाता है, जिससे उसका असर ज्यादा गहरा और स्थायी होता है। जैसे त्रिफला, अश्वगंधा जैसे रसायन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आयुर्वेद को अपनाने की अपील की और इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया।

इस पत्रकार वार्ता में पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ,गुजरात से वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री मुलुभाई बेरा , छत्तीसगढ़ से वन, जलवायु परिवर्तन एवं कौशल विकास प्रोटोकॉल के मंत्री केदार कश्यप,बापूनगर विधायक दिनेशसिंह कुशवाह,उच्चायुक्त लेसोथो साम्राज्य थंबानोज खोलुमु,उच्चायुक्त मलावी साम्राज्य लियोनार्ड मेंगेज़ी,गुजरात के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के महासचिव राजनीभाई पटेल,गुजरात के पूर्व विधायक एवं भाजपा उपाध्यक्ष भारतभाई बोगड़ा, छत्तीसगढ़ मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध निदेशक अनिलकुमार साहू,छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी,हार्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया अध्यक्ष डॉ. नितिनभाई सुमभाई शाह,इंडिया अफ्रीका ट्रेंड काउंसिल अध्यक्ष प्रकाश सोनी,ऑल गुजरात आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ हसमुख सोनी,ऑल गुजरात आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन सचिव डॉ. किरीटभाई पटेल, स्पार्क मीडिया सीईओ चिंतनभाई भट्ट सहित भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

जिससे यह स्पष्ट होता है कि आयुष एक्सपो को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। यह आयोजन आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को एक मंच पर लाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा। इस एक्सपो के माध्यम से भारत की पारंपरिक चिकित्सा विरासत को न केवल संरक्षित किया जाएगा, बल्कि उसे आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ जोड़कर एक समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण प्रस्तुत किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग