RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

बस्तर की माटी न्यूज़,(BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद

कांदा डोंगर मंडल के कोयबा में भाजपाइयों ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

कोयबा भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान राष्ट्रवादी नेता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार शाम को कांदा डोंगर मंडल के ग्राम कोयबा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महामंत्री मुकेश कुमार साहू, महामंत्री दिनेश नागेश, मंत्री सुकदेव सोरी, मंत्री सुरेश दंता, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव लोचन पंडा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हरीश माझी, कोयबा सरपंच खेलसिंह मरकाम, सरपंच जांगड़ा अरविंद नेताम समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

0

वक्ताओं ने पंडित मुखर्जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीर में “एक देश, एक संविधान और एक निशान” की लड़ाई के लिए अपना मंत्री पद तक त्याग दिया।

उनके इसी विचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर वास्तविक राष्ट्र एकता स्थापित की। वक्ताओं ने पंडित मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भोसले, दीपक सागर, प्रहलाद ध्रुव, वरिष्ठ नाथूराम माझी, रिखीराम मरकाम, अंगद माझी, गोविंद यादव, देवगण पोर्टी, राधेश्याम ओटी, विद्याधर मरकाम, धनसिंग माझी, खीरसिंग ओटी, श्रीमति दुतियाबाई यादव, श्रीमति राजेश्वरी मांझी, रुपसिंग बस्तिया, घनश्याम नागेश, गोपनाथ नागेश, चंदरसिंग ओटी शामिल हुएl

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग