RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

हर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी के रूप में बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा राज्य के प्रदेश टोली पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों के साथ से वर्चुअल जुड़कर कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श किया गया

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार राष्ट्र के आदर्श मूल्यों, व सिद्धांतों एवं राष्ट्र प्रेम को हर   में जागृत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले “हर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी के रूप में बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा राज्य के प्रदेश टोली पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों से वर्चुअल रूप से जुड़कर महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा कर कार्यक्रम की सफलता को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक संविधान’ के सिद्धांतों ने पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूती प्रदान की। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संगठन ने वैचारिक दिशा दी और गरीबों, ग्रामीणों और पिछड़ों के उत्थान की बात की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, संगठन और समर्पण’ के मूलमंत्र पर काम करती है। जिससे समाज कल्याण के साथ राष्ट्र प्रेम के लिए हर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल  संयोजक प्रेम रंजन पटेल , सहसंयोजक मुकेश शर्मा  नितिन अभिषेक ,श्रीमती अनामिका पासवान , ज्ञान ओझा एवं झारखंड से संयोजक मनोज सिंह ,सहसंयोजक नंद जी प्रसाद, शशांक राज, बबलू भगत , श्रीमती सीमा सिंह  व उड़ीसा राज्य से भाजपा उड़ीसा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर , संयोजक शारदा प्रसाद  सहसंयोजक सीमांचल  खातई , रमेश साहू व अन्य सहयोगिजन वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग