RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जमीनी विवाद को लेकर षड़यंत्र रच हत्या करने की साजीश रचने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार,प्रार्थी के चचेरा भाई ही दिया हत्या करने के लिये 60 हजार रूपये

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में व अति0 पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के नेतृत्व में षड़यंत्र रचकर हत्या करने की साजीश रचने वाले 02 आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.08.2025 को चोरी संबंधी मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को अभिरक्षा में लेकर थाना कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम के द्वारा पूछताछ किया जा रहा था एवं संदेही का मोबाईल चेक किया गया जिसमें संदेही मो. मजहर अली खान के मोबाईल में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ मोबाईल चेट में इनके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल पेसे से वकील की षड़यंत्र पूर्वक हत्या की साजिश रचने की जानकारी प्राप्त होने पर राज कुमार बघेल एवं मो मजहर अली खान को तलब कर बारिकी से पूछताछ करने पर राज कुमार बघेल ने बताया कि इसके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल के साथ सन् 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है एवं प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी राजकुमार बघेल जमीन संबंधी मामले को लेकर अपने चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल का हत्या कराना चाहता था एवं इसके लिये आरोपी मो. अजहर अली खान को 60 हजार रूपये दिये थे एवं षड़यंत्र पूर्वक हत्या करने के लिये दोनो मिलकर साजिश रच रहे थे। प्रार्थी कंवल सिंह बघेल पिता स्व. सुकदास बघेल निवासी मिची पारा दहिकोंगा के रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 284/2025 धारा 61(2), 55 बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं दोनो आरोपियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकारने से आज दिनांक 21.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सउनि. राज कुमार कोमरा, प्र.आर. रोहित कोमरा, अजय बघेल, ऋतुराज सिंग, चंदन यादव, अनिल चौरे का विशेष योगदान रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग