RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

मितानिनों का भाजपा के वादों पर सवाल, अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले के स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित!

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने मितानिनों के मांगों के समर्थन में CM विष्णुदेव साय को लिखा चिट्ठी

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार

बुधवार को बीजापुर जिले के मितानिन संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा है।
मितानिन संघ द्वारा विधायक विक्रम मंडावी को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा सरकार के चनावी घोषणा पत्र 2023 में मितानिन कार्यक्रम के लिए घोषणा किया गया था
मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रिशक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑिर्डनेटर को एन.एच.एम. अंतर्गत संविलयन किया जाएगा। किंतु इसके विपरीत प्रशासन द्वारा पुनः मितानिन कार्यक्रम संचालन हेतु एन.जी.ओ. (नई दिल्ली की संस्था) को दे दिया गया है जिससे सभी मितानिन, मितानिन प्रिशक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑिर्डनेटर निराश होकर प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ अपने लंबित मांगों को लेकर मितानिन कार्यक्रम के मितानिन,


मितानिन प्रिशक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑिर्डनेटर द्वारा प्रदेश स्वास्थ्य
मितानिन संघ एवं प्रिशक्षक कल्याण संघ के आहवान पर प्रदेश स्तरीय अनिश्चतकालीन काम बंद कलम बंद कर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया है। विधायक विक्रम मंडावी को सौंपे ज्ञापन में संघ ने आगे कहा कि पूर्व में मितानिन संघ द्वारा शासन का ध्यान आकर्षण के लिए अपनी मांगों को लेकर दिनांक 13/12/24 से अनिश्चतकालीन हड़ताल किया गया था किंतु संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जानकारी दिया गया कि शासन द्वारा हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है । किंतु अब तक हमारी मांगों पर शासन द्वारा विचार ना किए जाने पर एवं पिछले 13 माह से हमारा वेतन/क्षितपूर्ति भुगतान 3-4 माह के अंतराल में किए जाने पर संघ द्वारा पुनः दिनांक 29/07/25 को एक दिवसीय राज्य स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं


दिनांक 07/08/25 से अनिश्चतकालीन काम बंद कलम बंद कर प्रदेश स्तरीय हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन ग्राम तूता, नवा रायपुर में जारी है।हड़ताल कर रहे मितानिन संघ ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपे ज्ञापन में, 1. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रिशक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, ब्लाक कोऑिर्डनेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) अंतर्गत संविलियम के वादे को पूरा करे। 2. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा कि मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रिशक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑिर्डनेटर के वेतन क्षितपूर्ति में 50 प्रितशत वृद्धि किया जाएगा, शासन यह वादा जल्द पूरा करे।

3. मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रिशक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर एवं ब्लाक कोऑिर्डनेटर एन.जो. ओ. अंतर्गत कार्य नहीं करेंगे। शासन द्वारा ठेका प्रथा बंद करने जैसे तीन प्रमुख मांगे रखी है।
वही कांग्रेस नेता और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने भी मितानिन संघ के समर्थन में एक चिट्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा है जिसमें उन्होंने प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे चिट्ठी में मांग करते हुए कहा है कि “विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-89 बीजापुर के अन्तर्गत प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ जिला-बीजापुर के तत्वाधान में दिनांक 07/08/2025 से एन.एच.एम. अंतर्गत संविलियन करने की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठें है।

स्वास्थ्य मितानिन कर्मचारी बीजापुर जिले के अपने कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों में काम करते है और गांव में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। स्वास्थ्य मितानिन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल में होने के कारण गांव में स्वास्थ्य सुविधा पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, स्वास्थ्य मितानिन कर्मचारी संघ की मांग जायज है इसलिए मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को एन.एच.एम. अंतर्गत संविलियन किया जाए।”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग