RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

  CG 27 पासिंग गाड़ियों को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मशोरा टोल नाके का किया घेराव

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार नेशनल हाइवे 30 रायपुर जगदलपुर मार्ग की स्थिति दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है आये दिन खराब सड़क के चलते कई दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं कई परिवार बेघर हो रहें हैं अच्छी सड़क के नाम पर टोल टैक्स तो वसुला जा रहा है परन्तु सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है, कोंडागांव शहर की स्ट्रीट लाईट कई महीनों से बंद पड़ी है इस विषय को लेकर कई दफे पत्राचार किया गया है मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने का प्रयास किया गया है फिर भी नेशनल हाइवे अथार्टी द्वारा संज्ञान मे नहीं लिया जाना क्षेत्र की जनता का अपमान है बस्तर वासियों का अपमान है वहीं इसी नेशनल हाइवे 30 मे स्थित केशकाल सड़क से सड़क गायब है केवल तालाबनुमा गड्ढे शेष हैं इन सभी विषयों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले दिनों प्रदर्शन किया गया था फिर भी प्रशासन द्वारा केवल लीपापोती किया गया स्थिति जस के तस बनी हुई है।कांग्रेस पार्टी मसोरा टोल नाका घेराव के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग करती है की ज़ब तक केशकाल सड़क पूर्ण रूप से नहीं बन जाती तब तक मसोरा टोल मे टैक्स न लिया जाये, कोंडागांव शहर की महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट तत्काल चालू हो,नेशनल हाइवे 30 की सड़क का मरम्मत किया जाये ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके एवं कोंडागांव जिले वासियों सह CG 27 पासिंग गाड़ियों को टोल मे टैक्स से छूट प्रदान की जाये। एक दिवसीय प्रदर्शन का उद्देश्य केवल अपनी मांगों को रखकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना है अगर जनहितों को ध्यान नहीं दिया जाता है तो आगामी दिनों मे कांग्रेस पार्टी द्वारा मांग पुरी होते तक इसी टोल नाका मे चक्का जाम किया जायेगा।सरकार को बस्तर एवं बस्तरवासियों के हितों को ध्यान मे रखते हुए हमारे द्वारा रखी गयी मांगों की ओर ध्यान देते हुए पूर्ण करने की दिशा मे कार्यवाही करनी चाहिए यह मांग जनता की मांग है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग