अमृत
रायपुर बस्तर के माटी समाचार फाउंडेशन शिक्षा के प्रसार के साथ-साथ महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कढ़ाई और स्वरोज़गार से जुड़ी ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाएगा।
इसके अलावा संस्था सामाजिक कुरीतियों जैसे—बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
फाउंडेशन का कहना है कि आने वाले समय में समाज के हर वर्ग के आर्थिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की दिशा में लगातार काम किया जाएगा ।

