RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रागण में शुरू होगा 365 दिन अन्नपूर्णा भोग भंडारा का आयोजन छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज दन्तेवाड़ा की पहल

घनश्याम यादव

दंतेवाड़ा बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में दिनांक 31.08.2025 को माँ दन्तेश्वरी मंदिर प्रागण ज्योति कलश भवन में मां दन्तेश्वरी अन्नपुर्णा भोग महाप्रसाद भण्डारा का संचालन शरदीय नवरात्र से शुभारंभ किसे जाने हेतु विशेष बैठक का अयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री राजाराम वेट्टी व श्री विजेन्द्र नाथ जिया जी दन्तेश्वरी मंदिर दन्तेवाड़ा एवं स्वामी विशुद्धानंद सरस्वती जी शिवानन्द आश्रम गुमरगुण्डा एवं समस्त मूल समाज के समाज प्रमुखो एवं छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के सदस्यगण शामिल हुए जैसे हल्बा समाज, धाकड़ समाज, तेलंगा समाज, महारा समाज, कुम्हार समाज, धुरवा समाज, कलार समाज, यादव/राउत समाज, पनारा समाज, गोड समाज, घड़वा समाज, साहू सामाज, देवांगन/कोष्ठा समाज, सुनार समाज, कंवर समाज, पटेल समाज, ब्राम्हण समाज, गुप्ता समाज, ठाकुर समाज, मारवाड़ी समाज, राजस्थानी समाज, सुराना समाज, माहेश्वरी समाज, नाई समाज, सतनामी समाज,व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ , ठेकेदार संघ, मालती देवी आश्रम, विश्व हिन्दु परिषद, स्वयं सेवक संघ, गायत्री ट्रस्ट ,टेम्पल स्टेट दन्तेवाड़ा , मां शंकनी महिला उत्थान केन्द्र हीरानार, मानव अधिकार आयोग , ग्राम के गायता, पेरमा पुजारी, सिरहा गुनिया, ये सभी लोग इत्यादि महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग गणमान्य शामिल होकर उक्त बैठक को सफल बनाया गया। सभी भक्तो में भोग भण्डारा को लेकर हर्ष एवं उत्साहित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग