सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ श्रेणी दिव्यांग कर्मचारी को मां की गाली देते हुए मारपीट किया गया कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और ऐसे गालीबाज मंत्री से स्तिफे की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस भवन कोंडागांव से कांग्रेसियों ने पुतला लेकर रैली निकाली और गालीबाज मंत्री केदार कश्यप के मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा गया।जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा ऐसे गालीबाज मंत्री को पद मे रहने का कोई अधिकार नहीं है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को केदार कश्यप से इस्तीफा लेनी चाहिए।पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा केदार कश्यप आदतन गालीबाज मंत्री हैं सत्ता के नशे मे मदहोश होकर कई दफे ऐसे कृत्य को अंजाम दे चूके हैं पूर्व मे भी 2018 मे कोंडागांव रेस्ट हॉउस मे जिले के वरिष्ठ अधिकारी और आदिवासी नेता एलमा सर के साथ भी दुर्व्यवहार गाली गलौज कर चुके हैं माँ की गाली देने वाले मंत्री को पद मे बने रहने का कोई अधिकार नहीं बनता कांग्रेस पार्टी केदार कश्यप के इस्तिफे की मांग करती है साथ ही पीड़ित द्वारा थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है जिस पर विधिवत कार्यवाही होनी चाहिए।
पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम,पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल, तरुण गोलछा,सकुर खान,नरेन्द्र देवांगन,संजय करन,हेमा देवांगन, तबस्सुम बानो, लेखनी प्रधान, गुणमती नायक, प्रीति भदौरिया,अनीता पोयाम,भारत देवांगन,श्याम सिँह,उमाकांत सेठिया, रामनाथ नाग,सुखलाल बघेल, भींगू कश्यप,नंदू दीवान, मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, योगेंद्र राठौर,निमेंद्र दीवान, सहदेव पोयाम, रविन्द्र दीवान, गीतेश बघेल सहित भारी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

