RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ जयकारे के साथ गणपति विसर्जन

अजीत यादव

बिर्रा बस्तर के माटी समाचार– भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी से 10-12 दिवसीय गणेशोत्सव का महापर्व बिर्रा अंचल में बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। बिर्रा दाऊ मुहल्ला स्थित गणेश पंडाल में पिछले 60 वर्षों से नवयुवक गणेशोत्सव समीति द्वारा नये जगह दूर्गा महालक्ष्मी पंडाल में इस बार गजानन की भब्य प्रतिमा विराजित किया गया था। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी, गुलाबचंद तिवारी द्वारा प्रतिदिन विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। मुख्य यजमान खम्हन सार्वा सपत्नीक सहित मुहल्ले वासियों का योगदान रहा। वहीं शिवा चौक पटेल मुहल्ला बिर्रा में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति पूजा आचार्य पं संजय तिवारी ने पूजा अर्चना और यज्ञ हवन किया गया। बिर्रा में सरपंच गली, फुलवारी पारा,लीला मंडली चौक,राम सप्ताह चौक,दाऊ बाबा परिसर, घनवासागर तालाब,शांति चौक साहू मुहल्ला, बाजार चौक,कहार मुहल्ला,ठाकूर देव मुहल्ला,साहू मोहल्ला,सिलादेहीबाजार चौक, भाटापारा सहित देवरहा, देवरानी, बसंतपुर, किकिरदा, डभराखुर्द, बनडभरा,बोरसी, गतवा में भी सार्वजनिक रूप से गणेशोत्सव का सफ़ल धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। विसर्जन का दौर अनंत चतुर्दशी से शुरू होकर लगातार तीन दिनों तक चलता रहा।इस बार गणेशोत्सव को लेकर बिर्रा पुलिस थाना के पूर्व घोषणा अनुसार गणपति बप्पा का विसर्जन किर्तन भजन के साथ किया गया।इस तरह इस बार गणेशोत्सव बड़े ही शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

टीप फोटो संलग्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग