RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर इकाई की बैठक सम्पन्न, शिक्षक नरोत्तम यदु का हुआ सम्मान

अजीत यादव

रायपुर बस्तर के माटी समाचार यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर इकाई की आवश्यक बैठक दिनांक 07 सितम्बर 2025, रविवार को यादव ठेठवार भवन, गोवर्धन चौक, पुरानी बस्ती रायपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारी, गणमान्यजन, महिलाएँ और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक निधि से निर्माणाधीन यादव ठेठवार भवन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई और भवन को शीघ्र पूर्ण कर समाज की गतिविधियों के लिए उपयोग में लाने का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासनिक अनुमति एवं राज-पार की स्वीकृति प्राप्त होती है तो परिचय सम्मेलन इस वर्ष समाज की गरिमा के अनुरूप, भव्य स्तर पर और धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा समाज के विभिन्न सामाजिक आवेदनों एवं समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर समाज के गौरव, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरोत्तम यदु का विशेष रूप से सम्मान किया गया। नरोत्तम यदु एक आदर्श शिक्षक होने के साथ-साथ समाजसेवा, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण, चित्रकला और मूर्तिकला जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इसी प्रकार समाज के दूसरे गौरव श्री गोपाल यादव को भी राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी गई।

बैठक एवं सम्मान समारोह में श्री श्रीकान्त यदु रायपुर राज ठेठवार, श्री कुंज बिहारी यादव सभापति रायपुर महानगर, डॉ. श्री रामानंद यदु संरक्षक, श्री हरीराम यदु अध्यक्ष रायपुर महानगर, श्री रामजीवन यदु सलाहकार रायपुर राज, श्री परमानन्द यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, श्री नवीन यदु उपाध्यक्ष रायपुर राज, श्रीमती दुर्गेश नंदनी यदु महिला प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष रायपुर राज, श्री शशिकांत यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ एवं उपाध्यक्ष रायपुर महानगर, श्री इन्द्रदेव यदु सचिव, श्री प्रवीण यादव कोषाध्यक्ष, श्री सत्तु यदु उप कोषाध्यक्ष, श्री अमृतलाल यादव, श्री रमेश यादव, श्री रोहित यदु, श्री करण यदु रायपुर राज कार्यालय सचिव, श्री मनीष यदु संरक्षक युवा प्रकोष्ठ महानगर, श्री लव यदु उप कोषाध्यक्ष रायपुर राज, श्री बालेन्दु यदु संरक्षक युवा प्रकोष्ठ महानगर, श्री रुपेश यादव युवा प्रकोष्ठ रायपुर महानगर, श्रीमती अंजनी यदु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती माया यदु कोषाध्यक्ष रायपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ, श्री मनेन्द्र यदु तथा श्री नीतीश यदु युवा प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

ℹ️ यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग