RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोंडागांव पुलिस की कार्यवाही 140000 रूपये की गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अवैध मादक प्रदर्थ गांजा के तस्करी कर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गांजा तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
इसी तारतम्य दिनांक 07.09.2025 को सूचना मिला कि ग्राम दुधगाॅव के पास एन.एच. 30 मेन रोड मंे एक सफेद रंग के बेलेनो कार कमांक CG 05 AT 3674 के चालक द्वारा एक्सीडेन्ट कर क्षतिग्रस्त हालात में रोड किनारे पड़े होने की सूचना मिलने पर ग्राम दुधगाॅव पहुँचे एवं एक्सीडेन्ट से आहत् व्यक्ति को अस्पताल भेजा बाद एक्सीडेन्ट मे क्षतिग्रस्त वाहन बेलेनो कार कमांक CG 05 AT 3674 वाहन के पास पहुंचकर वाहन मे बैठा व्यक्ति को पुछने पर अपना नाम अनुराग सोनी पिता श्री राज कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी रामबाग धमतरी, जिला धमतरी (छ0ग0) का रहने वाला बताया एवं उनके आधिपत्य के क्षतिग्रस्त कार क्रमांक CG 05 AT 3674 को चेक करने पर कार के डिक्की मे दो पैकेट सेलो टेप में लिपटा हुआ कुल 14.300 कि0ग्रा0 किमती 140000 रूपये अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक सफेद रंग के बेलेनो कार कमांक CG 05 AT 3674 व एक नग मोबाईल किमती करीबन 3000 रूपये कुल जुमला 7,43,000/ रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान घटना मे प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 05 AT 3674 के वाहन स्वामी लोकेश गोयल पिता स्व0 जसराज गोयल उम्र 33 वर्ष निवासी सदर दक्षिण मार्ग, थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी छ0ग0 को पुछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन उसके वाहन से करने एवं उसकी संलिप्तता पाये जाने से आज दिनांक 08.09.2025 को आरोपीगण 01. अनुराग सोनी पिता श्री राज कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी रामबाग धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0)

2. लोकेश गोयल पिता स्व0 जसराज गोयल उम्र 33 वर्ष निवासी सदर दक्षिण मार्ग धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी छ0ग0
को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कोण्डागाॅव में पेश किया जा रहा है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक शाशिभूषण पटेल ,सउनि. चिन्ता राम ध्रुव, सउनि सुकेन्द्र कश्यप, प्र.आर. 90 नरेन्द्र देहारी, प्रधान आरक्षक 62 अजय बघेल, आरक्षक रामेश्वर भगत का विशेष योगदान रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग