RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

राजिम-रायपुर नई मेमू रेल सेवा का शुभारंभ, सीएम साय सांसद बृजमोहन ने दिखाई हरी झंडी

अमृत

राजिम बस्तर के माटी समाचार, 18 सितम्बर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ आज राजिम रेलवे स्टेशन से राजिम-रायपुर मेमू नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके साथ ही रायपुर-अभनपुर की 2 मेमू रेल सेवाओं का विस्तार अब राजिम तक कर दिया गया है, जिससे राजिम क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्रतिदिन सीधे राजधानी रायपुर तक सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, “यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ की संगम नगरी राजिम को आज ट्रेन की सौगात मिली है। इसी वर्ष दिसंबर तक यह रेल सेवा धमतरी तक पहुंच जाएगी। हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में राजिम से कांकेर और बस्तर होते हुए अंतःगढ़ तक ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।”

सांसद श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में बेहतर संपर्क और सुविधाजनक यात्रा का संकल्प साकार हो रहा है। यह कदम विकास और सुविधा की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग