सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा दिनाँक 4 अक्टूबर 2025 से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से सुबह 7:00 बजे तक विकास नगर स्टेडियम कोण्डागाँव में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का आठवां चरण प्रारंभ किया जाएगा l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा अग्निवीर, थल सेना, जल सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, असम राइफल, एस.एस.बी , छत्तीसगढ़ आर्म्ड पुलिस फोर्स, रेलवे पुलिस फोर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर, होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पदों की भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा l समस्त युवक एवं युवतियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं एवं प्रशिक्षण में भाग लेकर देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे l निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पंजीयन कराने के लिए संपर्क करें-
बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा (9131765297)
जिला अध्यक्ष सुरज यादव (9955916467)

