RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

*त्योहारों से पहले केंद्र ने छत्तीसगढ़ को जारी किए 3,462 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर आवंटन*

घनश्याम यादव 

बस्तर के माटी समाचार रायपुर आगामी त्योहारों को देखते हुए और राज्यों को पूंजीगत खर्च तेज़ करने तथा विकास और कल्याण संबंधी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार को 3,462 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर आवंटन जारी किया है। यह राशि सामान्य मासिक कर आवंटन के अतिरिक्त है, जो 10 अक्टूबर, 2025 को जारी होने वाला था। इस अतिरिक्त आवंटन से राज्य सरकार अपने विकास और कल्याण योजनाओं में तेजी ला सकेगी और प्रमुख परियोजनाओं में निवेश कर सकेगी।

 

केंद्र सरकार ने कुल ₹1,01,603 करोड़ का अतिरिक्त कर आवंटन सभी राज्यों को जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ को इसकी हिस्सेदारी 3,462 करोड़ रुपये मिली है। अन्य राज्यों में अंध्र प्रदेश को 4,112 करोड़, अरुणाचल प्रदेश को 1,785 करोड़, असम को 3,178 करोड़, बिहार को 10,219 करोड़, गोवा को 392 करोड़, गुजरात को 3,534 करोड़, हरियाणा को 1,111 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 843 करोड़, झारखंड को 3,360 करोड़, कर्नाटक को 3,705 करोड़, केरल को 1,956 करोड़, मध्य प्रदेश को 7,976 करोड़, महाराष्ट्र को 6,418 करोड़, मणिपुर को 727 करोड़, मेघालय को 779 करोड़, मिजोरम को 508 करोड़, नागालैंड को 578 करोड़, ओड़िशा को 4,601 करोड़, पंजाब को 1,836 करोड़, राजस्थान को 6,123 करोड़, सिक्किम को 394 करोड़, तमिल नाडु को 4,144 करोड़, तेलंगाना को 2,136 करोड़, त्रिपुरा को 719 करोड़, उत्तर प्रदेश को 18,227 करोड़, उत्तराखंड को 1,136 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 7,644 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

 

केंद्र सरकार का यह कदम राज्यों को उनके विकासात्मक और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस राशि का उपयोग राज्य के विभिन्न योजनाओं और पूंजीगत परियोजनाओं में तेजी से निवेश करने के लिए करने की योजना बनाई है, ताकि विकास और कल्याण कार्यों को त्योहारों से पहले गति मिल सके।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग