RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 घनश्याम यादव (सम्पादक)

रायपुर बस्तर के माटी समाचार दिनांक 13 अक्टूबर 2025 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्हें वैशाली जिले की हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी कमान सौंपी गई है। इन दोनों सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना निर्धारित है। श्री अग्रवाल 15 अक्टूबर से हाजीपुर और लालगंज में संगठनात्मक एवं प्रचार गतिविधियां प्रारंभ करेंगे।

श्री अग्रवाल, जिनकी संगठन क्षमता, जनसंपर्क व चुनाव प्रबंधन में वर्षों की सिद्ध दक्षता रही है, अब बिहार के इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पार्टी की रणनीति और जनसंपर्क अभियान को नया जोश देने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक, श्री अग्रवाल ने भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।अपनी नियुक्ति पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है और वे बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को वैशाली जिले की दोनों सीटों पर प्रचंड विजय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
उनका कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना साकार करना ही इस चुनावी अभियान की प्राथमिकता होगी।

भाजपा प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी श्री अग्रवाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता का अपार समर्थन प्राप्त होगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग