सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनाँक 19 अक्टूबर 2025 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा आडकाछेपडा पारा में दुर्गाबाड़ी मंदिर और डी. एन. के. कालोनी में कालीबाड़ी मंदिर दुर्गाबाड़ी मंदिर के परिसर में झाड़ू मारकर साफ-सफाई किया गया। पूर्व सैनिको के द्वारा युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । इसके बाद स्वच्छ भारत- सुन्दर भारत, स्वच्छ कोंडागाँव- सुन्दर कोंडागाँव, स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी- मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी और भारत माता की जय के नारे लगाये गये । इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक ढालेश साहू, पूर्व सैनिक चन्द्रहास वर्मा, नगरपालिका से संतोष साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 90 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें ।

