RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

एस डी एम ने ली बैठक,आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन हेतु दिया निर्देश

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 25 अक्टूबर 2025 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एस डी एम अजय उरांव ने राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं पशुधन विभाग के अधिकारियों के साथ गौरक्षकों के साथ संयुक्त बैठक ली।

बैठक में आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन, गौ तस्करी की रोकथाम एवं उचित कार्यवाही एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त पशुओं के त्वरित उपचार के सम्बन्ध बिंदुवार चर्चा की गई I आवारा पशुओं के उचित प्रबंधन हेतु नगर पालिका के माध्यम से 01सप्ताह सभी वार्डों मे मुनादी कर पशुपालको को अपने पशुओ को घर पर ही बांध कर रखने की समझाइश दी जाएगी I अगले सप्ताह से घूमन्तु पशुओं पकड़ने के लिये संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं पकड़े गए पशुओ को नगर पालिका के कांजी हाउस मे रखा जाएगा। मालिक की पहचान होने पर नियमानुसार जुर्माना वसूल किया जाएगा, जिन पशुओं के मालिक नहीं होंगे उसे विधिवत नीलाम किया जावेगा या पालने हेतु इच्छुक पशुपालक को दान किया जाएगा ।

साथ ही गौ तस्करी के रोकथाम एवं उचित कार्यवाही पर चर्चा करते हुये पशु तस्करी के रुट के चिन्हाकन एवं सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही हेतु योजना तैयार की गई।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मे दुर्घटना गस्त पशुओ के तत्काल उपचार हेतु गौरक्षकों को प्राथमिक के प्रशिक्षण पर चर्चा की गई एवं गौरक्षकों द्वारा पशुधन विकास विभाग से 24 घंटे आपात कालीन सेवा नामजद ड्यूटी लगाने की बात कही गई I साथ ही दुर्घटना ग्रस्त पशुओं के रेस्क्यू हेतु वाहन की भी मांग की गई , जिस पर विभाग द्वारा उचित व्यवस्था एवं शासन को मांग पत्र प्रेषित करने हेतु कहा गया ।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, दिनेश डे नगर पालिका, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन विकास विभाग डॉ. एस के नाग, थाना प्रभारी कोंडागांव तामेश चौहान, नायब तहसीलदार  नरेंद्र सिंह सहित गौ रक्षक उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग