RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिले में सुपोषित जीवन अभियान का शुभारंभ,विधायक और कलेक्टर ने मशाल रैली निकालकर अभियान में सहभागिता की अपील की

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 03 नवंबर 2025 जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय बाजारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सुपोषित जीवन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ मशाल रैली निकालकर अभियान की शुरुआत की। विधायक एवं कलेक्टर ने हाथों में दिया लेकर बाजारपारा से विकासनगर स्टेडियम तक पैदल रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपोषण सखी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रैली का उद्देश्य जिलेभर में पोषण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और कुपोषण उन्मूलन में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि समाज के भविष्य का सवाल है। हम सबको मिलकर यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि कोई भी बच्चा भूखा या कुपोषित न रहे और आने वाली पीढ़ी स्वस्थ व सशक्त हो सके। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनके पोषण की जिम्मेदारी उठाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव का हिस्सा बनें। उन्होंने महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को एनीमिया मुक्त करने में भी सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पोषण प्रोगेस कार्ड दिया गया। साथ ही जिलेभर में आदिकर्मयोगी अभियान के तहत सेवाभाव से कार्य करने की इच्छुक ग्रामीण महिलाओं को पोषण सखी बनाया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों और माताओं के पोषण की स्थिति निगरानी रखेगी तथा जरूरतमंद परिवारों को पोषण आहार, परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिकर्मयोगी अभियान के तहत इस अभियान कीशुरूआत की गई है। पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें सुपोषण स्तर में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान से कुपोषण दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर दीपेश अरोरा, गोपाल दीक्षित, हर्ष ढिल्लन सहित जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिस्वाल, बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सोनी, पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड प्रदीप राव भारत कॉलेबोरेटिव टीम सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं महिलाएं उपस्थित थी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग