सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 18 वर्ष से 42 वर्ष के युवकों के लिए ट्यूटोरियल आर्मी में भर्ती होने का सुनहरा अवसर l दिनाँक 18 नवंबर 2025 से दिनाँक 22 नवंबर 2025 तक हेडक्वार्टर कोसा नया रायपुर छत्तीसगढ़ में कुल 792 पद पर जिलेवार भर्ती रैली आयोजित किया गया है जिसमें 155 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) जैक राइफल को भर्ती रैली के लिये दायित्व दिया गया है l इसी कड़ी में 155 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) जैक राइफल में पदस्थ सैनिक सिपाही टंकेश्वर सेन और पूर्व सैनिकों के द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें युवकों को ट्यूटोरियल आर्मी में भर्ती होने के लिए मार्गदर्शन दिया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती उपस्थित रहे l इसके साथ-साथ सिपाही टंकेश्वर सेन के द्वारा बस्तर संभाग के अन्य जिलों में भी युवकों को ट्यूटोरियल आर्मी में भर्ती होने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया l

