कृष्ण कुमार कुंजाम
जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार बस्तर जिले में मूल बस्तरिया परिवहन संघ का गठन किया गया है। यह संगठन बस्तर के मूल समाज से जुड़े लोगों के विकास, सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नति के उद्देश्य से गठित किया गया हैl परिवहन कार्य हेतु स्थानीय समाज प्रमुखों से विधिवत चर्चा कर सर्वसम्मति से संघ को पूर्ण सहमति प्रदान की है। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मूल समाज को रोजगार के अवसर प्रदान करना और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
नई कार्यकारिणी के गठन उपरांत पदाधिकारियों ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और तत्पश्चात बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव से शिष्टाचार भेंट की।
नव निर्मित परिवहन संघ में संरक्षक महाराजा कमलचंद भंजदेव,बस्तर महाराजा,अध्यक्ष खितेश मौर्य,उपाध्यक्ष रैतूराम बघेल,महादेव नाग,बलदेव मंडावी,चिंगडूराम बघेल,नारायण ठाकुर,सचिव भरत बघेल,संगठन सचिव चंद्रभान कश्यप,पिताम्बर कश्यप,लछिन्धर यादव,कोषाध्यक्ष पप्पू राम चालकी,सहसचिव कमलेश धाकड़,जितेन्द्र बाकड़ा,महेन्द्र बघेल,तिरूपति नागेश,मगतू कश्यप,मीडिया प्रभारी विमल कुमार,सावेन्द्र सेठिया,कार्यसमिति सदस्य पाण्डू कुहरामी,कमल ठाकुर,महादेव बघेल,किरन नाग,वासुदेव गोयल,दुर्जन कश्यप,डोमू कश्यप,सूरज नाग,रैदु नाग बनाये गए l
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगठन बस्तर की ग्राम सभाओं, स्थानीय परिवहनकर्ताओं एवं युवाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

