RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नक्सली हिड़मा और बारसे देवा की माताओं से मिलकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास हेतु की अपील

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा सोमवार को अपने एकदिवसीय दौरे में प्रशासनिक अमले के साथ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के आश्रित ग्राम पूर्वर्ती पहुंचे। यह वही गाँव है जहां से छत्तीसगढ़ के दो सबसे बड़े नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा निकले हैं, जहाँ आज भी उनके परिजन निवास करते हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिड़मा की माता माड़वी पुंजी तथा बारसे देवा की माता श्रीमती बारसे सिंगे से मुलाकात की और पुनः सरकार की तरफ़ से कहा कि यदि वे पुनर्वास करते हैं तो सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। नक्सल लीडर की माताओं ने भी वीडियो जारी कर अपने बेटों को पुनर्वास करने को कहा।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल लीडर के परिवारों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने सभी से संवाद करते हुए क्षेत्र में विकास की आवश्यकता के विषय में चर्चा भी की। उपमुख्यमंत्री शर्मा एवं पूरे शासन-प्रशासन द्वारा क्षेत्र की शांति के लिए हिड़मा और बारसे देवा के पुनर्वास के लिए प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण तथा पूर्वर्ती के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग