कृष्णा कुमार कुंजाम
जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज प्रेस वार्ता आयोजित कर जनजाति गौरव दिवस और जनजातीय उत्थान के लिए केंद्र सरकार की पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल कर पूरे देश में जनजातीय इतिहास और संघर्ष को सम्मान देने का काम किया है*।
*सांसद कश्यप ने कहा कि देश में जनजाति समुदाय के कई वीर महापुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठाकर लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने याद दिलाया कि 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार राष्ट्रीय मंच पर जनजातीय मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले नेता थे*।
*उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैसी प्रमुख योजना बच्चों की शिक्षा को नई दिशा दे रही है। साथ ही, रायपुर में वीर नारायण म्यूज़ियम का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, जो जनजातीय इतिहास को सहेजने की एक बड़ी पहल है*।
*बस्तर सांसद ने बिना किसी नाम लिए कहा कि, “यदि बकरियां बांधने वाले रस्सी को म्यूज़ियम में रखा जा सकता है, तो इन्हीं वीर क्रांतिकारियों की धरोहर को क्यों नहीं?” उन्होंने कहा कि यह समय है जब जनजातीय क्रांति और बलिदान की निशानियों को सुरक्षित रखकर अगली पीढ़ी को विरासत सौंपी जाए*।
*सांसद कश्यप ने यह भी कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को सम्मान देती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं, जिन्होंने जनजाति समाज की पहचान को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है*।
*उन्होंने बताया कि जनजातीय सम्मान को और बढ़ाने के लिए वे कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं*।
*अंत में सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द ही छत्तीसगढ़ आ रही हैं, जहाँ वे जनजाति गौरव दिवस के समापन समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगी। यह प्रदेश के लिए गर्व का अवसर होगा।*

