RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

*नव नियुक्त तहसीलदार–उपनिरीक्षक सहित कई युवा अधिकारी कर्मचारियों का AYSU द्वारा सम्मानित*

जगदलपुर से बस्तर ब्यूरो कृष्ण कुमार कुंजाम

बस्तरके माटी समाचार

आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) जिला–बस्तर द्वारा शनिवार को नव-नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आदिवासी भवन उसरीबेड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में हाल ही में चयनित हुए युवा अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में जिन युवाओं को सम्मानित किया गया, उनमें नायब तहसीलदार खुशबू नेताम, उपनिरीक्षक आबकारी नानी राम मंडावी, सहायक विस्तार अधिकारी गुपेन्द्र तेता, होमगार्ड ममता कश्यप और दयमती मौर्य, तथा लेब टेक्निशियन पुष्पेंद्र मौर्य शामिल रहे।AYSU जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन लगातार युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा और करियर अवसरों के लिए कार्यरत है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से अपील की कि वे भी आगे आने वाली पीढ़ी को दिशा देने में सक्रिय सहयोग दें।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। सम्मान समारोह का उद्देश्य युवाओं में सरकारी सेवा के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाना और चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देना बताया गया।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष हिड़मों मंडावी, जगदीश मौर्य, AYSU जिला पदाधिकारी अनिल बघेल, हिरदेश भारती, पूनम भारती, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत कश्यप, सुशीला नाग, महेश कश्यप, रीना कश्यप, गणेश नाग सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग