RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

महा ग्रामसभा ने डिलमिली रेल्वे स्टेशन में लोहा गिट्टी(रेक)खाली नहीं करने के लिए सर्व समिति से प्रस्ताव पारित

कृष्णा कुंजाम

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार गांव गणराज्य डिलमिली में आयोजित दिनांक 07/12/2025 समय 12.बजे को सम्पूर्ण ग्रामवासी ज़िम्मेदारीन जागा आया कोटगाड़ीन अमाबुंदीन के छात्र छाया में पारम्पारिक ग्राम सभा में निम्नलिखित विषय पर निर्णय किया गया:

1.केन्द्र सरकार के इशारे पर राज्य सरकार द्वारा पूर्व में MOU किया गया मीनी स्टील प्लांट स्थापना हेतु साजिश पूर्वक डिलमिली रेल्वे स्टेशन ग्राम पंचायत काटाकांदा में रायकोट के तर्ज पर रेल रेक खाली करवाया जाने’ के खिलाफ निर्णय लिया गया।

2.रेक खाली होने उपरान्त होने वाला मृदा प्रदुषण, जल प्रदूषण वायु प्रदूषण एवं क्षेत्र में जीवन यापन करने वाले के लोगो पर प्रतिकूल प्रभाव के कारण का ग्राम सभा मे अभिमत दर्ज किया गया।

3.रेल्वे अधिग्रहीत भूमि के समीप भूमि सभी भूमि स्वामीयो के द्वारा भूमि नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया गया ।

4.रेक खाली होने उपरान्त बाहरी वाहन चालको द्वारा संभावित होने वाले अपराध के सन्दर्भ में चर्चा।

5.बगैर ग्राम सभा अनुमति के,ग्राम सभा क्षेत्र अधिकार को रेल्वे विभाग के द्वारा रेल्वे साइडिंग(रेक)खाली किये जाने का खुला उल्लंघन किया जा रहा है,यदि रेल्वे प्रशासन ग्राम सभा क्षेत्र अधिकार का उल्लंघन करती है तो ग्राम सभा अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए कानूनी कार्यवाही करने को बाध्य होगी।
अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेल्वे प्रशासन एवं लुटेरी दमनकारी सरकार की होगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग