RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पहुंची विदेशी सैलानी

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 13 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा संचालित विकास नगर स्टेडियम में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में सुबह 7 बजे विदेशी सैलानी पहुंची l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने विदेशी सैलानी को बताया कि पूर्व सैनिकों के द्वारा युवक एवं युवतियों को फोर्स में भर्ती होने के लिए प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें से बहुत से युवक एवं युवतिया फोर्स में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं l विदेशी सैलानी ने बताया कि वह इजराइल से आई हैं और लड़कियों को ट्रेनिंग करते हुए देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई l इसके बाद सभी ने मिलकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान जय किसान के नारे लगाए l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग