RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोण्डागांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। पूर्व में भी उनके प्रयासों से सड़कों, पुल-पुलिया, भवन एवं सांस्कृतिक भवनों सहित अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसी क्रम में एक बार फिर कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
वर्तमान में विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से कुल 1597.63 लाख रुपये (लगभग 15 करोड़ 97 लाख रुपये) की लागत से विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत विकास कार्यों में प्रमुख रूप से—

कोपाबेड़ा नारियल विकास बोर्ड से ग्राम भीरागांव तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण, लागत 2 करोड़ 31 लाख रुपये
ग्राम डोंगर सीलाटी से ग्राम कांवरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण, लागत 2 करोड़ 77 लाख रुपये
ग्राम कोण्डागांव से ग्राम खरगांव तक 3.425 किलोमीटर सड़क निर्माण, लागत 3 करोड़ 10 लाख रुपये
ग्राम बनउसरी से ग्राम मथनीबेड़ा मार्ग में 7 नग पुल-पुलिया निर्माण, लागत 94.64 लाख रुपये
ग्राम बबई हाईस्कूल से ग्राम करमरी दुर्गा चौक तक 5 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य, लागत 3 करोड़ 3 लाख रुपये ग्राम कुम्हारपारा से ग्राम मसोरा लाड़ीपारा तक 2.20 किलोमीटर सड़क निर्माण, लागत 2 करोड़ 13 लाख रुपये
भगदेवा-बेंद्री रोड, भगदेवा-उमरकोट मार्ग, लखनपुरी-बेंद्री मार्ग से कनेरा मार्ग तक 1.05 किलोमीटर सड़क निर्माण, लागत 1 करोड़ 66 लाख रुपये है।

इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। विकास कार्यों की मंजूरी के बाद समस्त ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक लता उसेंडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोण्डागांव विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग