RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

 

*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (cpi) के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 दिसंबर 2025 को बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में मनाया जाएगा ऐतिहासिक शताब्दी वर्ष समारोह_कमलेश झाड़ी*

 

अपनी अस्मिता बचाने के लिए छत्तीसगढ़ को अडानी गढ़ बनने नही देंगे, बस्तर बचाने हम हैं तैयार, बस्तर को हम मनुवादियों और उद्योगपतियों के हाथों बिकने नही देंगे बस्तर है तैयार _सीपीआई*

 

*बीजापुर बस्तर के माटी समाचार 19 दिसंबर 2025 को सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 26 दिसंबर2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (cpi) के सौ साल पूरे होने जा रहा है इसी उपलक्ष्य में पूरे देश में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर शहर में 20 दिसंबर को ऐतिहासिक शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें cpi के दिग्गज़ नेता पहुंचेंगे बीजापुर समेत संभाग के सभी जिला मुख्यालयों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

जहां पार्टी के सौ वर्ष के त्याग, संघर्ष, समर्पण, बलिदान को लेकर चर्चा होगा, और मौजूदा हालातों को लेकर काफ़ी गहन अध्ययन भी,

वहीं सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि किसी भी हालत में बस्तर को अडानी गढ़ बनने नही देना चाहिए जल जंगल ज़मीन को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी बस्तर को मनुवादियों के हवाले होने से रोकना होगा। आज देश का लोकतांत्रिक ढांचा संविधान ख़तरे में है आरक्षण ख़तरे में है।

वहीं इस कार्यक्रम की जिले वासियों को बधाई देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।।

 

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग