RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

_ अटल स्मृति में सुशासन का संकल्प: अमलीपदर पंचायत में भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया सुशासन दिवस

_ “सरकारें आएंगी-जाएंगी, देश सुरक्षित रहना चाहिए” — अटल विचारों से गूंजा कांदा डोंगर मंडल

_अटल के आदर्शों पर चलने का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा संगठनात्मक जोश

बस्तर की माटी न्यूज़(BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद

कांदा डोंगर मंडल क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम अमलीपदर में 25 दिसंबर को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के विचारों, उनके सुशासन मॉडल और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता बोधन नायक (पूर्व जिला अध्यक्ष) ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जीवन संघर्ष, राजनीतिक सफर और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और विकास को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिला।


भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनपद पंचायत मैनपुर के सभापति निर्भय सिंह ठाकुर ने अटल जी के प्रसिद्ध कथन “सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन देश सुरक्षित रहना चाहिए” का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का मूल लक्ष्य राष्ट्रसेवा था। उन्होंने भाजपा को विचारधारा और संगठन दोनों स्तर पर मजबूत किया। ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जब भी पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी दे, उसे पूरी निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ निभाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि पार्टी के भीतर रहकर यदि कोई व्यक्ति पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाए, और उस पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, और उसे पार्टी से तत्काल निकाल देना चाहिए ताकि संगठन की एकता बनी रहे।


मंडल अध्यक्ष नवीन माझी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपने पूरे जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से पार्टी और देश की सेवा की। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को तन-मन-धन से पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता है।
ग्राम पंचायत अमलीपदर की सरपंच श्रीमती हेमो बाई नागेश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का देश के विकास में योगदान अतुलनीय है। विशेषकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य आज भी ग्रामीण भारत के विकास की रीढ़ बना हुआ है। उन्होंने पंचायत वासियों की ओर से अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन माझी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा कांदा डोंगर), बोधन नायक (पूर्व जिला अध्यक्ष), हलमन धुर्वा (अध्यक्ष, सरपंच संघ मैनपुर), निर्भय सिंह ठाकुर (सभापति, जनपद पंचायत मैनपुर), श्रीमती हेमो बाई नागेश (सरपंच, ग्राम पंचायत अमलीपदर), मुकेश साहू (महामंत्री), सुखदेव सॉरी (मंत्री), डॉ. राजीव लोचन पंडा (मीडिया प्रभारी), भारत मिश्रा (कार्यकर्ता), गोविंद नागेश (उप सरपंच, मुद्दा गांव), मिश्री लाल यादव (उप सरपंच, डाबरी गुड़ा), दीपक सागर, त्रिभुवन ताम्रकार, खूबेंद्र भाटी, लक्ष्मण यादव, आयुष दुबे, प्रियांशु तिवारी, अविनाश भोसले एवं नूर्तन वीसी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सुशासन, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग