जी सुनील कुमार
सुकमा बस्तर के माटी समाचार कोन्टा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण देवे जी की पुण्य स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2025–26 (38वाँ वर्ष) का भव्य समापन समारोह 05 जनवरी 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे, कोंटा में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि
किरण सिंह देव
(माननीय प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं विधायक, जगदलपुर) रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में
केदार कश्यप
(माननीय केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🌟 अति-विशिष्ट अतिथि
महेश कश्यप – माननीय सांसद, बस्तर लोकसभा क्षेत्र
रूप सिंह मंडावी – अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग
👥 अन्य प्रमुख अतिथि
धनीराम बारसे – माननीय जिला अध्यक्ष, सुकमा
मड़कम भीमा – भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष
विश्वराज सिंह चौहान – माननीय जिला उपाध्यक्ष, सुकमा
साई रेड्डी – माननीय जिला उपाध्यक्ष, सुकमा
सुभाष चतुर्वेदी – माननीय मंडल अध्यक्ष, कोंटा
इस अवसर पर कोन्टा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बी. उमा रेड्डी, कप्तान जी. सुनील एवं क्लब के समस्त सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का गजमाला पहनाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
🏆 सम्मान एवं प्रेरणादायी संदेश
समारोह के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में खेलों को अनुशासन, एकता, भाईचारा एवं युवा सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
🙏 आभार व्यक्त
अंत में कोन्टा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा समस्त भाजपा मंडल, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित महानुभावों का आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

