राजू तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार
🟤 जिला सुकमा के नवीन कैम्प गोगुंडा क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप आर्म्स एम्युनेशन विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने किया गया बरामद।
🟤 नक्सलियों द्वारा डम्प हथियार सामग्री, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल-पहाड़ी में छूपा कर रखा था।
🟤 जिले में लगातार संचालित ANTI NAXAL OPRATION से नक्सल संगठन को हुआ है भारी नुकसान, आगे भी लगातार जारी रहेगा अभियान।
🟤माओवादियों के पास सिर्फ एक ही विकल्प है हिंसा छोड़कर शांति और विकास के मार्ग अपनाने पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान में शामिल हो।
🟤 नक्सलियों के डम्प सामग्री की बरामदगी कार्यवाही में जिला पुलिस बल सुकमा की रही भूमिका।
🟫 जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 05.01.2026 को नवीन कैम्प गोगुंडा से जिला पुलिस बल सुकमा की टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम गोगुंडा के आस-पास जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान दिनांक 05.01.2026 को ग्राम गोगुंडा के जंगल पहाड़ियों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलो को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे भारी मात्रा में डम्प आर्म्स एम्युनेशन, विस्फोटक, एवं दैनिक उपयोगी सामग्री सहित अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। इस प्रकार सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा माओवादियों के मंसूबों को विफ़ल कर दिया गया। बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं।
🔻 *नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण-*
01. देशी कट्टा 01 नग
02. .315 रायफल का जिंदा राउंड 06 नग
03. .303 के जिंदा राउंड 05 नग चार्जर में भरा हुआ।
04. 12 बोर जिंदा राउंड (प्लास्टिक) 02 नग।
05. टेलिस्कोप (डे-विजन एसएसआर) 01 नग।
06. गन पाउडर (काला- सफेद) लगभग 08 किलो ग्राम
07. जिलेटिन रड 10 नग
08. इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर 03 नग
09. नकली वर्दी 04 नग
10. कॉर्डेक्स वायर लगभग 20 मीटर
11. बिजली तार 02 बंडल
12. सेट चार्जर 05 नग
13. मोटोरोला वॉकी ऑकी बैटरी 01 नग
14. वायरलेस एंटीना 01 नग
15. मल्टीमीटर 01 नग
16. कैलकुलेटर 01 नग
17. स्विच 13 नग
18. रायफल स्लिंग 01 नग
19. पिट्ठू
20. पोच
21. नक्सल साहित्य
22. स्टील टिफिन 01 नग
23. ड्रम 02 नग।
24. काला कपड़ा लगभग 30 मीटर
25. अन्य भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामग्री।

