RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक लता उसेंडी के प्रयासों से कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात,किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में 430 हेक्टेयर की मिलेगी मदद

सत्यानंद यादव

कोंडागाँव बस्तर के माटी समाचार कोण्डागांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग की बड़ी उपलब्धि। मिली है जिसमें 1326.44 लाख रुपये के 4 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे कुल 430 हैक्टेयर सिंचाई क्षेत्रफल लाभांवित होगा लता उसेंडी ने कोंडागांव विधानसभा के किसान नागरिक जन कि ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन कार्यों में शामिल हैं:

1. कुसमा जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य (323.57 लाख रुपये)
2. सुकुरपाल मारीपारा के अमेली स्टॉप डेम निर्माण कार्य (292.70 लाख रुपये)
3. घोड़ागांव एनिकट क्रमांक 02 का मरमत एवं गेट लगाने का कार्य (416.12 लाख रुपये)
4. कोपाबेड़ा जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य (294.05 लाख रुपये)

इन कार्यों से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और कृषि विकास में मदद मिलेगी।

पूर्व में भी उनके प्रयासों से सड़कों, पुल-पुलिया, भवन एवं सांस्कृतिक भवनों सहित अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसी क्रम में एक बार फिर कोण्डागांव विधानसभा को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। विकास कार्यों की मंजूरी के बाद समस्त ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक लता उसेंडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोण्डागांव विधानसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग