RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पटना एम्स में 33वे द्विवार्षिक 2026आईएएल राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन में हर्षिता को मिला प्रथम स्थान

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार एम्स पटना में आयोजित कुष्ठ रोग मुक्त भारत लक्ष्य कि ओर अग्रसर पोस्टर प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम जी कि सुपुत्री सुश्री हर्षिता टेकाम ने पटना में 27 फरवरी से 1मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 33वे द्विवार्षिक आईएएल राष्ट्रीय कुष्ठ सम्मेलन पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोल्ड मेडल पाकर कोंडागांव जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है ।
हर्षिता ने कहा कि एम्स पटना में ये प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें मैने इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व किया था जिसका मुझे मेरे माता पिता ने पूरा सहयोग किया और मेरे टीचर का भरपूर सहयोग मिला जिसका परिणाम मेरे सामने है मैं जिलेवासी प्रदेश वासियों को ये अवार्ड समर्पित करती हूं और सभी का मैं आभार व्यक्त करती हूं ।
केशकाल विधानसभा एवं जिलेवासी प्रदेशवासियों ने हर्षिता को बधाई दी एवं उज्वल भविष्य कि कामना की ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग