गंगालुर कन्या छात्रावास में गर्भवती छात्राओं के मामले की जांच में हड़कंप, उठे कई सवाल, रात मे कन्या छात्रावास के सामने सरकारी वाहन खडी होने से जांच मे उठ रहे संदेह
गंगालुर / बीजापुर बस्तर के माटी समाचार : नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या हायर सेकेंडरी छात्रावास में पांच छात्राओं के कथित रूप से पांच माह की गर्भवती पाए जाने के मामले ने जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारियों ने रविवार की रात 9 बजे तक छात्रावास में जांच की। हालांकि, इस जांच प्रक्रिया ने कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, जांच दल में एक भी महिला कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था, जो संवेदनशील मामले की जांच के लिए आवश्यक माना जाता है। वहीं, एक और बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिला शिक्षा अधिकारी का शासकीय वाहन रात 9 बजे तक उस छात्रावास में क्यों खड़ा रहा, जहां पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
प्र
शासन की इस कार्यप्रणाली पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच दल कथित रूप से गर्भवती छात्राओं के मामले में शिक्षा विभाग को अपनी सफाई देने के लिए आवश्यक सबूत जुटाने में जुटा हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इस घटना ने छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन जांच के तरीके और समय को लेकर उठ रहे सवालों ने इस मामले को और उलझा दिया है।

