RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

नवरात्र में आस्था से खिलवाड़: कोंडागांव बस स्टैंड के शौचालय के पास देवी-देवताओं के पोस्टर, मचा बवाल

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर कोंडागांव के नए बस स्टैंड में सामने आई एक लापरवाही ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बस स्टैंड परिसर में स्थित शौचालय के गेट के पास, डस्टबिन के बगल में देवी-देवताओं के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

नए बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है। ऐसे में लोगों को इस तरह के आपत्तिजनक दृश्य का सामना करना पड़ रहा था। हिंदू समाज ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कड़ी निंदा की।

मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक जागरूक महिला ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में संबंधित पोस्टरों को शौचालय के गेट के पास से हटा दिया गया।

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कोंडागांव कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन मौके का जायजा लेने नए बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन तब तक प्रशासन द्वारा पोस्टर हटाए जा चुके थे। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि शौचालय के पास देवी मां की तस्वीर लगाना धार्मिक भावनाओं का खुला अपमान है।

देवांगन ने कहा कि भले ही प्रशासन ने पोस्टर हटा दिए हों, लेकिन घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जो लापरवाही को उजागर करता है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग