RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

राजस्व पखवाड़ा का शुभारंभ 01 अप्रैल से गांव गांव में लगाए जाएंगे राजस्व शिविर

 सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार  31 मार्च 2026 राज्य शासन के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में राजस्व पखवाड़ा 01 अप्रैल में 15 अप्रैल 2026 तक गांव-गांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 01 अप्रैल को कोंडागांव तहसील के ग्राम पंचायत बयानार, पाला, सातगाँव, चिलपुटी, कोंडागांव, बनियागाँव, बफना, बड़ेकनेरा, घोड़ागाँव एवं मर्दापाल तहसील के ग्राम पंचायत मर्दापाल, हसलनार, माकडी तहसील के ग्राम पंचायत काटागाँव, बुडरा, छोटेसलना, उमरगाँव, लुभा, ओटेंडा, उडिदगाँव, फरसगांव तहसील के ग्राम पंचायत बड़गई, उरन्दाबेडा, केशकाल तहसील के ग्राम पंचायत डोंडेरापाल, सालेभाट, गौरगाँव, होनहेड, कुएं, बटराली, जामगांव, कोहकामेटा, प्रधानचेरा, निराछिन्दली, सिंगनपुर, अरंडी, गारावंडी, पिपरा, आंवराभाटा, बहिगांव, खेतरपाल, पिपरा और धनोरा तहसील के ग्राम पंचायत इरागाँव, कानागाँव, बड़ेखौली, करमरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विवादित नामांतरण विवादित खाता विभाजन, अभिलेख त्रुटि सहित अन्य प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। शिविर स्थल पर ही बी वन, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों पर भी समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग