RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आड़ावाल–मारेंगा बाईपास मार्ग पर दर्दनाक हादसा, इनोवा कार नाले में जा घुसी

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार

जिले के आड़ावाल–मारेंगा बाईपास रोड पर बिलोरी गांव के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित कार अचानक सड़क से उतरकर नाले में जा गिरी। हादसे में शामिल वाहन Toyota Innova Hycross बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नाले में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

हालांकि अभी तक हादसे में घायल या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घटना स्थल: बिलोरी गांव के पास, आड़ावाल–मारेंगा बाईपास रोड

 

हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है।

रिपोर्ट: कृष्ण कुमार कुंजाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग