जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर कांग्रेस का विरोध, दरभा में सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार
कृष्ण कुमार कुंजाम
Indian National Congress की दरभा ब्लॉक इकाई ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तहसीलदार दरभा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दरभा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता द्वारा चुने गए सरपंचों एवं जनपद सदस्यों के नाम लोकार्पण और भूमिपूजन शिलालेखों में नहीं लिखे जा रहे हैं। साथ ही शासकीय कार्यक्रमों में मंच और नाम से भी जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “डबल इंजन सरकार” के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी कार्य कर रहे हैं और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को लगातार उपेक्षित किया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों की अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस पार्टी चक्का जाम और जनपद पंचायत घेराव जैसे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव नाग, ब्लॉक प्रभारी धरमू कश्यप, महामंत्री लखेश्वर कश्यप, जनपद सदस्य राजू सोढ़ी, श्रीमती दिव्या मंडावी, श्रीमती बनकला, बलीराम बघेल, दशमन मुचाकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान शंकर, सुको, परदेशी, गोविंद, रामसिंह, तुलसी, सुखलाल, रानू, शोलेश, गणेश, सहदेव, पीलाराम, बुधु, गणेश बघेल, मंहगू, दसरू, कमलेश, महादेव, रूपसिंह, सुखराम, आयतु मंडावी, महेंद्र, सुधर, मोतीराम, बलदेव मंडावी, जयराम, चैतु, सोमारू, लक्ष्मण, मुड़ो, सन्नू, पांडु, मंगलू, लाला कर्मा, मानूराम नाग, सुखमन मौर्य, बेलसर बेसरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

