RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

ग्राम पटेल संघ ने लंबित मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री से मुलाकात

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ पंजीयन क्रमांक 2870 के पदाधिकारी बस्तर रियासत के राजा कमलचंद भंजदेव की अगुवाई में अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया ग्राम पटेल संघ का प्रमुख मांग यह है कि ग्राम पटेल एक संवैधानिक पद है और वर्षों से ग्राम पटेल राजस्व विभाग से जुड़े कार्य में अपना बराबर योगदान देते आ रहे है जमीन नपाई बंटवारा सीमांकन गिरदावरी फसल क्राप्ट आदि में पटवारी का पूर्ण सहयोग के साथ साथ ग्राम के जमीन संबंधी हो या अन्य छोटे बड़े विवाद को समाधान कर शांति व्यवस्था बनाएं रखने में दिन रात अपना अमूल्य समय देते है उससे भी महत्वपूर्ण कार्य कर वसूली करके जिम्मेदारी पूर्वक शासकीय कोष में करने का काम भी करते है वैसे देखा जाए तो अधिकतर समय शासकीय कार्य में ही लगे रहते है जिसके एवज में कम के कम अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए कलेक्टर दर पर मासिक मानदेय की मांग करते आ रहे हैं
पिछले सरकार में ग्राम पटेल के लिए तीन हजार रुपए मासिक मानदेय बजट सत्र में पास हुआ था जो अभी तक लागू नहीं किया गया है उसे शीघ्रता से लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री के इस मुलाकात में पटेल संघ की ओर से बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव ने भी अपने तरफ से ग्राम पटेल संघ के मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखे है।

मुख्यमंत्री को मिलने मुख्य रूप से मन्नूलाल साहू , ज्ञान सिंह ठाकुर, कृष्ण जैन,हेमंत कुर्रे,हरेंद्र पटेल,गुरुदयाल साहू, कृष्णचरण पटेल, गेंद राम साहू,अनत राम कश्यप, केश राम पंकज, रति राम कश्यप,जगरनाथ कश्यप,धरम सिंह मौर्य, दुर्गेश साहू, शंकर लाल साहू, पुरन सिंह ठाकुर, शिवांशु निषाद समेत पटेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग